Loading...

cpy pst prnt kybrd kys rght clk dslb

ad banner

Himachal Pradesh | विविध : महत्त्वपूर्ण स्थान व संस्थान

This eduroar website is useful for govt exam preparation like HPSSC (HPTET COMMISSION : JBT TET COMMISSION, ARTS TET COMMISSION, NON-MEDICAL TET COMMISSION,  MEDICAL TET COMMISSION etc.), HPBOSE TET (JBT TET, ARTS TET, NON-MEDICAL TET, MEDICAL TET etc.), HPU University Exam (Clerk, Computer Operator, JOA IT, JOA Accounts etc.), Other University Exam, HP Police, HP Forest  Guard, HP Patwari etc.

Student can access this website and can prepare for exam with the help of eduroar website. We always include previous years' questions and most important questions for better preparation that can help a lot.
In this website each webpage contains minimum 10 mcq objective type and maximum upto 30 mcq objective type questions or other useful information.

इन Webpages में सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को सम्मिलित किया है इससे सम्बंधित प्रश्न सभी परीक्षाओं जैसे UPSC, RAS, MPPSC, UPSSSC, REET, CTET, HPTET, HTET, BSTC, PGT, KVS, DSSSB, Railway, Group D, NTPC, Banking, LDC Clerk, IBPS, SBI PO, SSC CGL, MTS, Police, Patwari, Forest Gard, Army GD, Air Force etc. में भी जरूर पूछे जाते है जो आपके लिए उपयोगी साबित होंगे।
हिमाचल प्रदेश | विविध : महत्त्वपूर्ण स्थान व संस्थान

(अ) कुछ महत्त्वपूर्ण स्थान एवं संस्थान -

क्र.सं.संस्थान / स्थानअवस्थित
1.लिंटन मेमोरियलनाहन (सिरमौर)
2.किला लौहगढ़पौंटा साहिब
3.सुभाष बाओलीडलहौजी
4.भूरि सिंह म्यूजियमचम्बा
5.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस स्टडीजशिमला
6.वार मेमोरियलधर्मशाला
7.पर्वतारोहण संस्थानमनाली
8.केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थानकुफरी (शिमला)
9.इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थानशिमला
10.हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थानफेयरलांस (शिमला)
11.फिश ब्रिडिंग फार्मदयोली (बिलासपुर)
12.केन्द्रीय विज्ञान एवं औद्योगिक अनुसंधान केंद्र (सी. एस. आई. आर.)पालमपुर (काँगड़ा)
13.सैनिक स्कूलसुजानपुर टीहरा (हमीरपुर)
14.हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालयपालमपुर (काँगड़ा)
15.डॉ. वाई. एस. परमार उद्यान व वानिकी विश्वविद्यालयनौणी (सोलन)
16.सेंट जोंस चर्चधर्मशाला
17.चिनमाया तपोवनधर्मशाला
18.संदीपनी तपोवनधर्मशाला
19.स्टेट म्यूजियमशिमला
20.हिमाचल प्रदेश हाईकोर्टशिमला
21.सरदार अजीत सिंह मेमोरियलपंजपूला (चम्बा)
22.क्षेत्रीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय (आर. ई. सी.) वर्तमान में NITहमीरपुर
23.कृषि सहकारिता स्टॉफ प्रशिक्षण संस्थानसांगटी (शिमला)
24.कृषक प्रशिक्षण केंद्रसुंदरनगर
25.क्षेत्रीय मौन (मधुमक्खी) अनुसंधान केंद्रधर्मशाला (काँगड़ा)
26.हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोगनिगम विहार (शिमला)
27.हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्डहमीरपुर
28.हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्डधर्मशाला
29.गुरु का लाहौरबिलासपुर
30.सती पिलरमण्डी
31.अप्सरा कुण्डअजागर (काँगड़ा)
32.रूद्र नागभुंतर (कुल्लू)
33.ऋषि कल्पी मेमोरियलपौंटा साहिब
34.अर्जुन गुफामनाली
35.नेहरू कुण्डमनाली
36.ब्यास गुफाबिलासपुर
37.वाइल्ड फ्लावर हालशिमला
38.प्रोस्पेक्ट हिलशिमला
39.सुकेती जीवाश्म उपवनसिरमौर
40.केन्द्रीय विश्वविद्यालयदेहरा (काँगड़ा)

(ब) दर्शनीय स्थल -

1. शिमला - शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है | इसे हिल क्वीन के नाम से जाना जाता है | शिमला 1864 से 1911 तक भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी | शिमला में बार्न्स कोर्ट, गार्टन कैसल, कैनेडी हाउस, वाइस रीगल लाज, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान जैसे दर्शनीय स्थल हैं | शिमला से 2 किमी. डूर जाखू पहाड़ी पर हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर है | समर हिल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, प्रोस्पेक्ट हिल में कामना देवी का मंदिर है | शिमला में स्टेट म्यूजियम, इंदिरा गांधी खेल परिसर, रिज पर क्राइस्ट चर्च है | चैडविक फाल, ग्लेन जैसे दर्शनीय स्थल भी शिमला में हैं |

2. धर्मशाला - धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिले का मुख्यालय है | यह बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा का अस्थायी मुख्यालय है | धर्मशाला को छोटा तिब्बत या छोटा ल्हासा के नाम से भी जाना जाता है | वार मेमोरियल, सेंट जोन्स चर्च धर्मशाला में है |

3. मनाली - यह कुल्लू जिले में स्थित है | मनाली को मनु का जन्म स्थान भी माना जाता है | पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को यह स्थान बहुत प्रिय था | अर्जुन गुफा, नेहरु कुण्ड मनाली में स्थित है | पर्वतारोहण के लिए भी मनाली प्रसिद्ध है |

4. डलहौजी - डलहौजी चम्बा जिले में स्थित है | यहाँ पर 1853 में निर्मित सेंट जोन चर्च है | हिमाचल प्रदेश का सबसे पुराना चर्च डलहौजी धौलाधार पर्वत शृंखला के बाह्य भाग में स्थित है | इसकी समुद्रतल से ऊंचाई 2,039 मीटर है |

5. खजियार - खजियार चम्बा जिले में स्थित है | इसे हिमाचल प्रदेश का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है | इसे यह नाम पी. ब्लेजर ने 7 जुलाई, 1992 को दिया | यह दुनिया में 160वाँ पर्यटक स्थल था, जिसे मिनी स्विट्जरलैंड का नाम दिया गया |

6. चायल - यह सोलन जिले में स्थित है | यह पटियाला रियासत के राजा भूपिन्द्र सिंह की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी | यहाँ पर दुनिया का सबसे ऊँचा क्रिकेट मैदान है |

7. कुफरी - यह स्थान शिमला से 16 किमी. की दूरी पर स्थित है | यहाँ पर केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान है | यहाँ स्कीइंग की प्रतियोगिता भी होती है |

8. सराहन - यह बुशहर रियासत की राजधानी थी | यहाँ भीमाकाली का प्रसिद्ध मंदिर है | यहाँ पर साईं द्वारा इंडियन हाई एल्टीच्यूड प्रशिक्षण केंद्र है |

9. नाहन - 1621 में कर्मप्रकाश ने नाहन शहर की स्थापना की | यह सिरमौर जिले का मुख्यालयहै | यहाँ पर लिटन मेमोरियल, शीशमहल, मोतीमहल, रानीताल बाग़ आदि दर्शनीय स्थान है |

10. पौंटा साहिब - यह सिरमौर जिले में यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है | यहाँ गुरु गोविंद सिंह का प्रसिद्ध गुरुद्वारा है |

11. कसौली - सोलन जिले में स्थित यह स्थान ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण है | लॉरेंस स्कूल सनावर, मंकी प्वाइंट, एयर फोर्स स्टेशन कसौली में है | सेंट्रल रिसर्च इंस्टिट्यूट में एन्टी रेबीज की वैक्सीन तैयार की जाती है |

12. मण्डी - मण्डी को हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी कहा जाता है | मण्डी शहर की स्थापना अजबर सेन ने की थी | यहाँ पर प्रतिवर्ष शिवरात्रि का मेला लगता है | श्यामाकाली मंदिर व भूतनाथ मंदिर मण्डी में स्थित है |

13. नग्गर - यह कुल्लू जिले में स्थित है | यहाँ पर रोरिक कला संग्रहालय स्थित है |

14. रेणुका - यहाँ हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है | यह स्थान सिरमौर जिले में स्थित है |

नारकंडा, मशोबरा, नालडेरा, रिवाल्सर, चम्बा, मणिकर्ण, हाटकोटी, चूड़धार और सुंदरनगर भी कुछ अन्य दर्शनीय स्थल हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad