Loading...

cpy pst prnt kybrd kys rght clk dslb

ad banner

HP GK One Liner in Hindi | SET-4

  • हि.प्र. के दूसरे मुख्यमंत्री कौन थे? – ठाकुर रामलाल।
  • वाई. एस. परमार के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन बने? – ठाकुर रामलाल
  • हिमाचल प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थीं? –शीला कौल।
  • 1955-63 के बीच हिमाचल प्रदेश के उपराज्यपाल (Lt. Governor) कौन थे? -बजरंग बहादुर
  • वाई.एस. परमार सर्वप्रथम हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कब बने? -24 मार्च, 1952
  • 2006 में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन थे? -वीरभद्र सिंह।
  •  हिमाचल प्रदेश के पहले उपराज्यपाल कौन थे? – मे.ज. हिम्मत सिंह।
  • 1952 में हिमाचल प्रदेश के उपराज्यपाल कौन थे? – मे.ज. हिम्मत सिंह।
  • हिमाचल प्रदेश के पहले राज्यपाल कौन थे? -एस. चक्रवर्ती।
  •  राज्य के किस मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रथम लोकप्रिय सरकार का गठन हुआ? – वाई.एस. परमार
  •  बानेंस कोर्ट किसका निवास स्थान है? –हि.प्र. के राज्यपाल का।
  • ‘अन्त्योदय’ कार्यक्रम किस मुख्यमंत्री के कार्यकाल में चलाया गया था? –शाँता कुमार।
  • हिमाचल प्रदेश के कौन-से राज्यपाल वाइस-एडमिरल पद से सम्बद्ध रहे हैं? – आर. के. गाँधी।
  •  शाँता कुमार हिमाचल प्रदेश के दूसरी बार मुख्यमंत्री कब बने? –मार्च, 1990 से दिसम्बर, 1992 तक।
  • फरवरी, 2003 में हिमाचल प्रदेश के कार्यकारी मुख्यमंत्री कौन थे? –प्रेम कुमार धूमल ।
  •  वाई.एस. परमार हिमाचल प्रदेश के दूसरी बार मुख्यमंत्री कब बने? – 1963 से 1967
  • हिमाचल प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल शीला कौल किस घोटाले से जुड़ी थीं? –मकानों, दुकानों का आवंटन (1995-96)
  •  (भूतपूर्व राज्यपाल) वी.एस. कोकजे किस राज्य के है? -मध्यप्रदेश के
  • हिमाचल प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल बी. एस. रमादेवी किस राज्य की थी? – आंध्र प्रदेश की।
  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक पन्द्रह विधानसभा क्षेत्र हैं? -काँगड़ा।
  • हिमाचल प्रदेश से संसद में कुल कितने सदस्य चुने जाते हैं? –सात। ( 4 लोकसभा + 3 राज्यसभा )
  • हिमाचल प्रदेश में कितने लोकसभा क्षेत्र हैं? –चार (शिमला, मण्डी, काँगड़ा, हमीरपुर)
  • हिमाचल प्रदेश की लोकसभा से प्रथम महिला सदस्य कौन थीं? –राजकुमारी अमृत कौर।
  • हिमाचल प्रदेश की पहली महिला विधानसभा सदस्य कौन थीं, जो हिमाचल प्रदेश विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष बनीं?- विद्या स्टोक्स | 
  • हिमाचल प्रदेश की प्रथम विधानसभा का गठन किस वर्ष हुआ? – 1952
  • 1951 ई. में जब हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ में भाग ‘सी’ का राज्य बना तो उसकी विधानसभा की सदस्य संख्या कितनी थी?– 36 
  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा किस वर्ष समाप्त कर दी गई थी? – 1956
  • 1972 में पूर्ण राज्य बनने के बाद हिमाचल प्रदेश राज्य विधानसभा की सदस्य संख्या कितनी थी? – 68
  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए सर्वप्रथम चुनाव कब हुए? –1951-52 ई.
  •  हिमाचल प्रदेश विधानसभा का भवन काँगड़ा जिले के किस स्थान पर स्थित है? –सिद्धवाड़ी (तपोवन)
  • हिमाचल प्रदेश की किस विधानसभा सीट में सबसे कम मतदाता हैं? –लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र। 
  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 1963 में गठन किस संवैधानिक संशोधन में हुआ? – 14वें ।
  •  प्रथम लोकसभा के लिए सबसे पहला निर्विरोध चुना जाने वाल व्यक्ति कौन था? –आनंद चंद।
  • परिसीमन के बाद काँगड़ा, मण्डी, कुल्लू, हमीरपुर जिलों में कितने विधानसभा क्षेत्र आते हैं?-काँगड़ा-15, मण्डी-10, कुल्लू-4, हमीरपुर-5
  • हिमाचल प्रदेश विधान सभा स्थित है। –चौड़ा मैदान, शिमला में।
  • शिमला का कौन-सा हिस्सा मण्डी लोकसभा आता है? –रामपुर।
  •  चम्बा का कौन-सा हिस्सा मण्डी लोकसभा में आता है? –पांगी और भरमौर।
  • लोकसभा में हि.प्र की प्रथम महिला सदस्य थीं? – चंद्रेश कुमारी |
  •  राज्यसभा में हि.प्र. का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला कौन थी? लीला देवी महाजन
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश कौन थीं? –लीला सेठ।
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) कहाँ पर स्थित है? –शिमला।
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से पहले डॉ. वाई.एस. परमार सिरमौर रियासत की सरकार में किस पद पर थे?- जिला एवं सत्र न्यायाधीश
  • हिमाचल प्रदेश के कौन-से पहले व्यक्ति भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने?– मेहरचंद महाजन (काँगड़ा) 
  • हिमाचल प्रदेश लोकायुक्त अदालत बनी? -17 अगस्त, 1983 में।
  •  केन्द्रशासित हिमाचल प्रदेश किस वर्ष दिल्ली उच्च न्यायालय के अधीन था? – 1967 ई.।
  •  1967 से 1971 के बीच हि.प्र. किस राज्य के उच्च न्यायालय के अधीनस्थ था? –दिल्ली उच्च न्यायालय के।
  •  “HP Courts Act, 1976” के अनुसार कौन किसी एक व्यक्ति को दो या दो से अधिक जिलों का जिला जज नियुक्त कर सकता है :- उच्च न्यायालय की सलाह पर राज्य सरकार 
  •  “The Himachal Pradesh Courts Act, 1976” को राज्यपाल की स्वीकृति कब मिली?:-26 मई, 1976 ई. को
  • किस हिमाचली सैनिक को स्वतंत्र भारत में मरणोपरान्त पहला परमवीर चक्र प्रदान किया गया था? – मेजर सोमनाथ शर्मा |
  • 1999 ई. में कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बतरा किस जिले से संबंधित थे? -काँगड़ा।
  • हिमाचल प्रदेश में सैनिक स्कूल कहाँ पर स्थित है? –सुजानपुर टिहरा (हमीरपुर)
  • हिमाचल प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी अश्विनी कुमार (2009-10) केन्द्र में किस पद पर थे? – सी.बी.आई. के प्रमुख
  • डाड क्षेत्र काँगड़ा से जुड़े किस व्यक्ति को सर्वप्रथम मरणोपरान्त परमवीर चक्र से सुशोभित किया गया था? मेजर सोमनाथ शर्मा
  •  अंग्रेजों ने गोरखा सिपाहियों के लिए प्रशिक्षण केन्द्र कहाँ खोला? -सबाथू ।
  • हिमाचल प्रदेश के किस व्यक्ति ने 1998 में भारत के चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ का पदभार संभाला था? – वी.एन. शर्मा।
  • कौन अपने नाम के साथ सैनिक उपाधि का प्रयोग करता है? (J.P. नड्डा/मानचंद राणा/कृष्णा मोहिनी/अनिता वर्मा) – कृष्णा मोहिनी।
  • काँगड़ा (पालमपुर) के डरोह में है। पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज
  • Victoria Cross विजेता हिमाचली हैं। -(i) भण्डारी राम (बिलासपुर) 1939 से 45 (ii) स्वर्गीय जमादार लाल (हमीरपुर) 1914-1918 (प्रथम)
  • आजाद हिन्द फौज में किसे ‘शेर-ए-हिन्द’ कहा जाता था? -हरि सिंह
  • महावीर चक्र प्राप्तकर्ता प्रथम हिमाचली कौन था ? -ब्रिगेडियर शेरजंग थापा
  • हिमाचल प्रदेश में किस वर्ष पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार का गठन हुआ? – 1977 ई. 
  • 1977 के चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में किस दल ने सरकार बनाई?- जनता पार्टी 
  • शिमला नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर, संजय चौहान किस राजनैतिक दल से संबंधित हैं? –सी.पी.आई. (एम.
  • किस चुनाव में बीजेपी टिकट पर सर्वाधिक महिलाएँ विधानसभा चुनाव जीती थीं? –( 5 में से 4) – 2007 में
  • हिमाचल लोकहित पार्टी (HILOPA) के संस्थापक थे।-महेश्वर सिंह
  • किस वर्ष के विधानसभा चुनाव में वीरभद्र सिंह और शाँता कुमार दोनों, दो-दो विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे?
  • – 1990 के विधानसभा चुनाव में 
  • हिमाचल प्रदेश की सबसे पहली लोकप्रिय सरकार कब बनी? -24 मार्च, 1952
  •  वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों में सबसे कम अंतर से चुनाव जीतने वाला विधायक कौन था? –राजीव सैजल कसौली विधानसभा 24 वोट। 
  • हि.प्र. में पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लगा? – 1977 में
  •  1952 में काँगड़ा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किसने किया था? – वी.सी. महाजन ने।
  • 1963 में वाई.एस. परमार के लिए विधानसभा की सीट चुनाव लड़ने के लिए किसने खाली (छोड़ी) की थी। -हितेन्द्र सिंह ठाकुर 
  • विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा बार जीतने वाली महिला हैं।-विद्या स्टोक्स 
  • हिमाचल प्रदेश लोकायुक्त अधिनियम कब पारित हुआ?– 2014 में पारित
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? –डॉ. जनरल के.एस. कटोच
  • हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त (2006) कौन थे? -न्यायाधीश भवानी सिंह
  • हिमाचल प्रदेश के लिए किस वर्ष IAS कैंडर स्वीकृत किया गया?- 8 जून, 1971 (1957 में दिल्ली के साथ संयुक्त रूप से IAS कैंडर मिला था ) 
  • हिमाचल प्रदेश का अपना लोक सेवा आयोग किस वर्ष बना?:-1971
  • हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल कब बना?:-1986
  • हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल) कब समाप्त हुआ?:-2008
  • हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक सेवाओं (IAS) में हिमाचल प्रदेश का काडर बना।:-1956
  •  हि.प्र. में प्रथम लोकायुक्त की नियुक्ति कब हुई?- 17 अगस्त, 1983 में। 
  • केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (CPRI) कहाँ पर स्थित है? – कुफरी (शिमला)
  • हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर पाश्चर संस्थान जो सर डेविड सैम्पल द्वारा 1900 ई. में बनाया गया,  – कसौली (सोलन)
  • CRI (सेन्ट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट) कहाँ पर स्थित है? –कसौली (सोलन)
  •  IIAS स्थित है। –शिमला में।
  • Farmers Training Institute कहाँ पर स्थित है? – सुन्दरनगर।
  • ‘Regional Bee Research Institute’ of ‘Central Bee Research Institute’ कहाँ पर स्थित है? -काँगड़ा।
  • वन्य जीव सूचना एवं शिक्षा केन्द्र स्थित है? – मनाली में।
  • CSIR (Council of Scientific Industrial Research) Complex कहाँ है? – पालमपुर ।
  •  IIAS (शिमला) के प्रथम निदेशक थे। – निरंजन रे (1965)
  •  IIAS समिति के प्रथम प्रधान थे। –डॉ. जाकिर हुसैन ।
  •  ITI विकलांगों के लिए स्थित है। – सुंदरनगर में ।
  •  हि.प्र. में FCI का Food & Craft Institute स्थित है। – कुफरी में ।
  •   सेब अनुसंधान केन्द्र स्थित है। -मशोबरा में।
  • भारत सरकार ने हिमालय प्रदेश के जिला चम्बा और जिला सिरमौर के शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े विकास खण्डों के लिए पाँच आदर्श विद्यालय स्वीकृत किए हैं, इनमें से कितने सिरमौर जिले के लिए हैं? –एक (शिलाई में)
  • हिप्र सरकार की यशवंत गुरुकुल आवास योजना क्या है?-हिमाचल के शिक्षकों के लिए दूरदराज एवं जनजातीय क्षेत्र में आवास बनाने की योजना। 
  • किस मुख्यमंत्री के समय में पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय खुला था? -शाँता कुमार।
  • केन्द्रीय विश्वविद्यालय (हिमाचल प्रदेश का) कहाँ पर स्थित है? – धर्मशाला।
  • महाराजा संसार चंद डिग्री कालेज स्थित है? -थूरल (काँगड़ा)
  • हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलपति कौन होता है? –हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ।
  • के.एल. सेठी (1958) कौन थे? -हिमाचल प्रदेश के पहले शिक्षा निदेशक।
  •  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय रीजनल ऑफिस कहाँ है? –धर्मशाला।
  • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (1970) कहाँ है? -समरहिल (शिमला)
  • सोलन (नौणी) में वानिकी एवं उद्यान विश्वविद्यालय का नाम है। -वाई.एस. परमार विश्वविद्यालय (1985)
  • मोतीलाल नेहरू पुस्तकालय स्थित है। -सोलन में।
  • हिमाचल प्रदेश की टैक्निकल यूनिवर्सिटी कहाँ पर स्थित है? -हमीरपुर में |
  •  चम्बा जिले के पांगी ब्लॉक में किस स्थान पर मॉडल स्कूल खोलने की स्वीकृति भारत सरकार ने दी है?- Hillour 
  • हि.प्र. में छठी से आठवीं कक्षा में विज्ञान और गणित को Popular और innovative बनाने के लिए कौन-सा कार्यक्रम शुरू किया गया है?– प्रयास।
  • सिरमौर जिले के किस खण्ड में एक मॉडल स्कूल खोलने की स्वीकृति भारत सरकार ने प्रदान की है?-शिलाई । 
  • रोहणू का पर्यटक स्थल मुख्य रूप से किसके लिए जाना जाता है? –ट्राउट मछली।
  • सर्वाधिक ऊन का उत्पादन कौन-सा जिला करता है? – चम्बा।
  • निम्न में से किस स्थान पर भेड़पालन होता है? (दयोली/ताल/आलसू) -ताल (हमीरपुर)।
  • शिमला जिले में ट्राउट प्रजनन सुविधा कहाँ है? – रोहणू।
  •  मत्स्य विभाग का निदेशालय है। -बिलासपुर में।
  • हि.प्र. में अंगोरा खरगोश फार्म कहाँ पर है? -कंदवाड़ी (काँगड़ा) और नगवाई (मण्डी)
  • हि.प्र. में किस जिले में अंगोरा खरगोश के प्रजनन के 7 केन्द्र स्थापित किए गए हैं? -काँगड़ा।
  • बयांगी, झम्बू, देसर किस्में हैं। ऊन की।
  • ट्राउट, मीरर कार्प, महाशेर है। -मछली की किस्में।
  • शिमला जिले के किस स्थान पर ‘कुक्कुट’ (पोल्ट्री) केन्द्र की स्थापना की गई थी? -कमलाही ।
  •  शिमला के किस स्थान पर 1955 में भेड़ प्रजनन केन्द्र की स्थापना की गई? -ज्योरी।
  • जो (नर) और जोमो (मादा) किन दो नस्लों के मिलन का परिणाम है? -गाय और याक।
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा मुर्गीपालन केन्द्र स्थित है। –पिजेहरा मुर्गी फार्म (सोलन)
  • काँगड़ा में अंगोरा खरगोश फार्म स्थित हैं। – कंदवाडी में।
  • जर्सी गाय प्रजनन फार्म मण्डी जिले के किस स्थान पर स्थित है? -करसोग, कमाण्ड।
  •  ट्राउट मछली के लिए हि.प्र. में प्रसिद्ध स्थान है। -रोहणू, बंजार और लारजी।
  • हि.प्र. के कौन से दो स्थानों पर सरकारी मुर्गीपालन केन्द्र है? -नाहन और सुंदरनगर।
  • कुल्लूत देश को कहानी’ पुस्तक के लेखक कौन हैं? –लालचन्द प्रार्थी।
  • ‘हिमालयन सर्किट’ के लेखक कौन हैं? –जी.डी. खोसला।
  • ‘ट्रेवल इन द हिमालयन प्रोविन्स ऑफ हिन्दुस्तान’ के लेखक कौन हैं? –विलियम मूरक्राफ्ट।
  • “हिमालयन परिचय” पुस्तक किसने लिखी? – राहुल सांकृत्यायन
  • कालिदास ने किस पुस्तक में किन्नरों का उल्लेख किया है? –कुमारसंभव।
  • संस्कृत के प्रसिद्ध कवि कालिदास ने अपने किस नाटक में हिमालय को “देवआत्मा” कहा है? –कुमारसंभवा 
  • “हिमालयन आर्ट’ पुस्तक के लेखक कौन हैं? –जे.सी. फ्रेंच।
  • पुस्तक “द वंडरलैण्ड हिमाचल प्रदेश” किसने लिखी है? –जगमोहन भलोखरा।
  •  “Geography of Himachal Pradesh” के लेखक हैं? -के.एल. जोशी।
  • काँगड़ा को अपनी पुस्तक में स्थान देने वाला पहला ब्रिटिश कौन था? –थॉमस कोरयाट।
  • “सानिया किनौर” के लेखक है। –रामकृष्ण कौशल।
  • Sansar Chand of Kangra किताब लिखी है। –जे.सी. फ्रेंच ने।
  • कुल्लू के वजीरों का सुनहरा देश, वजीरी रूपी किताब लिखी। -जे.कालवर्ट ने।
  • काँगड़ा पहाड़ियों का इतिहास किताब के लेखक हैं। –बी.सी. ओहरी।
  • हिमाचल का भूगोल किताब का लेखक है। –एस. सी. बोस (सुभाषचंद्र बोस)
  • एम.एस.रंधावा की किताबें हैं। –पश्चिमी हिमालय की यात्राएँ और काँगड़ा पेंटिंग।
  • विपाशा पत्रिका प्रकाशित की जाती है। –भाषा विभाग द्वारा।
  • सेबों का अर्थशास्त्र किताब लिखी है। -ए.एल. नड्डा ने।
  • पूर्ण राज्यत्व का विषय किताब लिखी है। –वाई.एस. परमार ने।
  • हिमालय का आश्चर्य स्थल लाहौल-स्पीति पुस्तक लिखी। –एम.एम. गिल ने।
  •  लाहौल-स्पीति, हिमालय में किन्नौर, किताबें लिखीं। –एस.सी. वाजपेयी।
  •  ‘History of Punjab Hills States’ पुस्तक के लेखक हैं। –जे. हचिसन और वोगला
  •  ‘प्रवासी मेरे गीत’ किसकी पुस्तक है? –शांता कुमार की।
  • लोकवार्ता के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र को ‘वासयोग्य विश्व का अंतिम छोर’ (एण्ड ऑफ हेबिटेबल वर्ल्ड) कहा जाता था? -कुल्लू।
  • ‘डोडरा क्वार’ पुस्तक लिखी है। –शरभ नेगी ने।
  • ‘यात्रा’ पुस्तक लिखी है। -एस. आर. हरनोट ने।
  • ‘धरती है बलिदान की’ पुस्तक के लेखक हैं। –शांता कुमार।
  • ‘हिमालय पालिएन्ड्री’ पुस्तक के लेखक हैं। –डी.एन. मजूमदार।
  • बेगाने नहीं होंगे’ पुस्तक के लेखक हैं। –शांता कुमार।
  • पुस्तक “फेस्टिवल, फेयर एण्ड कस्टम ऑफ हिमाचल प्रदेश” के लेखक कौन है? –मियाँ गोवर्धन सिंह
  • “Budhist Monastries” के लेखक (हि.प्र.) हैं। –ओ.सी. हाण्डा।
  • विलियम मूरक्राफ्ट की यात्रा शिमला और पंजाब पहाड़ी क्षेत्रों के बारे में लिखने में किसने मदद की थी?- Trebeck George.
  • “Pahari Miniature Painting” के लेखक हैं। -Karl Khandelwala.
  • “Antiquities of Indian Tibet” के लेखक हैं। –A.H. Francke.
  • “काँगड़ा रियासत की बंदोबस्त रिपोर्ट” 1889 ई. में किसने संकलित की थी? -जी.सी. बार्स।
  • किस जिले का ‘चप्पल उद्योग’ प्रसिद्ध है? –चम्बा।
  •  हि.प्र. के काँगड़ा जिले में किसकी मूर्ति स्थापित है? –अवलोकितेश्वर।
  •  बसोहली स्कूल ऑफ पेंटिंग किसके काल में अपने चरम पर पहुंची? – राजा किरपाल पाल 
  • फतू के पिता मानक चंद (मनकू) किस राजा के दरबार में चित्रकार था? –संसार चंद।
  • भारतीय तिब्बती कला का विकास हुआ। -किन्नौर और लाहौल-स्पीति में।
  • दीवार चित्रकला के उदाहरण। –चम्बा का रंगमहल, सुजानपुर टिहरा का महल।
  • कांगड़ा शैली के उदाहरण हैं। -लघु चित्रकला, दीवार चित्रकला, पाण्डु लिपि चित्रकला।
  • “भोभाकाली मंदिर” कहाँ पर स्थित है? –सराहन (शिमला)
  • “चौरासी मदिर” कहाँ पर स्थित है? –भरमौर (चम्बा)
  •  “हिडिम्या देवी मंदिर” कहाँ पर स्थित है? –मनाली (कुल्लू)
  • हाटकोटी मंदिर किस जिले में स्थित है? –शिमला।
  • हिमाचल प्रदेश में भूतनाथ मंदिर कहाँ पर स्थित है? —मण्डी।
  • हिमाचल प्रदेश में मनाली के निकट स्थित हिडिंबा देवी मंदिर की स्थापत्य शैली क्या है? -पगोडा शैली।
  • हिमाचल प्रदेश के मण्डी जिले के किस मंदिर में साँप की सबसे बढ़िया आकृतियाँ है? –पराशर मंदिर।
  • संध्या देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में किस स्थान पर है? -जगतसुख।
  • श्रीखण्ड महादेव का मंदिर किस जिले में स्थित है? -कुल्लू।
  • शक्ति देवी मंदिर चम्बा जिले में स्थान पर है? –छतराणी।
  • हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में किस स्थान पर महिषासुरमर्दिनी की धातु की मूर्ति है? –हाटकोटी। 
  • मार्कण्डेय मंदिर किस जिले में स्थित है? –जुखाला (बिलासपुर
  • हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर लोमश ऋषि का एकमात्र मंदिर स्थित है? –रिवालसर (मण्डी)
  • ज्वालामुखी मंदिर में किसने सोने का छत्र चढ़ाया? –अकबर।
  • कामाख्या देवी मंदिर किस जिले में स्थित है? –करसोग (मण्डी)
  • मृकुला देवी मंदिर किस जिले में स्थित है? –लाहौल-स्पीति।
  • 1987 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुंदरनगर की सुमन रावत किस खेल से सम्बन्धित हैं? – एथलेटिक्स। 
  • ‘हैंग ग्लाइडिंग’ हिमाचल प्रदेश में कहाँ पर होती है? –बिलिंग (काँगड़ा) 
  • वर्ष 1993 में हिमाचल प्रदेश की “माउंट एवरेस्ट” पर चढ़ने वाली संसार की सबसे कम आयु की वाला का नाम क्या था? – डिक्की डोलमा 
  • हिमाचल प्रदेश का पहला अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट मैदान कहाँ पर स्थित है? – धर्मशाला। 
  • हिमाचल प्रदेश के किस निशानेबाज ने 2006 दोहा एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते? -विजय कुमार
  • शिलारू खेल मैदान (हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान के लिए प्रसिद्ध) किस जिले में स्थित है? -शिमला
  • धाविका सुमन रावत को हिमाचल प्रदेश का कौन-सा पुरस्कार प्राप्त है? -परशुराम पुरस्कार 
  • 1987 में सबसे पहले परशुराम पुरस्कार पाने वाला व्यक्ति कौन था? -सुमन रावत।
  • हिमाचल प्रदेश का कौन-सा स्थान नौ छेदों वाले गोल्फ कोर्स के लिए जाना जाता है? -नालदेहरा। 
  • हिमाचल प्रदेश में हवाई खेलों का स्कूल कहाँ स्थापित किया जा रहा है? – डेलू (मण्डी
  • ग्रेट खली का क्या नाम है? -दलीप सिंह राणा (घिराईना, सिरमौर) 
  • ग्रेट खली किस खेल से जुड़े हैं? -कुश्ती (WWE) 
  • डूरण्ड कप किस मैदान पर शुरू हुआ? –अनाडेल (शिमला) 
  • निशानेबाज विजय कुमार किस जिले से सम्बद्ध हैं? -हमीरपुर
  •  कला राणा किस खेल से सम्बन्धित हैं? – बॉलीबॉल से
  •  इन्दिरा गाँधी स्पोर्ट्स इन्डोर स्टेडियम कहाँ है? -शिमला। 
  •  चौधरी चरणजीत सिंह 1964 टोकियो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे, वह किस जिले के थे? -ऊना। 
  • शिमला क्यों प्रसिद्ध है? –शिमला अन्नाडेल मैदान के लिए प्रसिद्ध है। 
  • शिमला में U.S. Club (United Sena Club) कब स्थापित हुआ? -1844 में।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad