Loading...

cpy pst prnt kybrd kys rght clk dslb

ad banner

ज्योतिष_का_आधार | भाग तीन

#ज्योतिष_का_आधार  (भाग तीन):-
 यह लेख उन लोगों के लिए है जो ज्योतिष या वैदिक ज्ञान पर विश्वास नही करते। मेरी अपनी रिसर्च के अनुसार को मैने 1988 से आज तक कई हजार लोगों के जीवन और उनकी जन्म कुंडलियों का अध्ययन करके जाना है कि कुछ प्वाइंट दे रहा हूं।
1. 70/80 प्रतिशत फीमेल मेडिकल स्टाफ जैसे डॉक्टर सिर्फ और सिर्फ शतभिषा नक्षत्र में उत्पन हुए लोग होते हैं। क्यों। 
2. 80 प्रतिशत comedian लोग या डांसर अनुराधा नक्षत्र में जन्मे होते हैं।
3. पुनर्वसु नक्षत्र में जन्मे लोग हर काम में फिट हो जाते हैं और अपने जीवन में लगभग चार पांच बार बिलकुल अलग अलग दिशा के कैरियर अपनाते है और कामयाब होते हैं।
4. रेवती नक्षत्र में जन्मे 80 प्रतिशत लोग आर्थिक लेखा जोखा करने वाले काम करते हैं जिसमे बैंकिंग, बीमा या अकाउंट के काम क्यों।
5. भरणी और कृतिका नक्षत्र वाले 70/80 प्रतिशत लोग क्लास वन नौकरी छोटी आयु जैसे 25 साल तक प्राप्त कर लेते हैं।
6. श्रवण नक्षत्र वाले लोग सारे परिवार की देखभाल करने वाले होते हैं। श्रवण नक्षत्र वाली स्त्री कभी भाई, भाभी, सास बहू वाले झगड़े नही करती।
7. 80 प्रतिशत ड्रग एडिक्ट लोग मूला, अश्लेषा, धनिष्ठा नक्षत्र वाले लोग होते हैं।
8. ज्यादातर अश्वनी नक्षत्र वाले लोग 80 प्रतिशत चौधरी टाइप होते हैं जैसे सामाजिक कार्यकर्ता, नेता, प्रधान आदि।
    बाकी ग्रह दशा और स्थिति के अनुसार कुछ केस में कुछ अलग अलग भी हो सकता है। यह आंकड़े लगभग 10000 जन्म कुंडली के डाटा बेस से कैलकुलेट किया है।
   इसीलिए कोई भी मां बाप जबदस्ती अपने बच्चे का कैरियर डिसाइड नही कर पाते चाहे जितनी मर्जी प्लानिंग कर लें ऐसा मैने देखा है। शुरू में आप बच्चे के साथ जो मर्जी कर लें। कमेंट्स में जिन लोगों के भी प्रश्न होंगे उनका जवाब मैं एक लेख के रूप में आने वाले समय में लिखूंगा।
 - By Gopal Kapoor 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.